फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brajdham bathed in the light of lamps

Noida News: दीपों की रोशनी में नहाया ब्रजधाम, ठाकुरजी का किया भव्य शृंगार और दीपदान

Wed, 22 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brajdham bathed in the light of lamps
आतिशबाजी का नजारा। संवाद
वृंदावन। वृंदावन में इस बार दिवाली की रौनक देखते ही बनी। हर गली, मंदिर और चौक दीपों से जगमगता रहा। ठाकुर राधा बल्लभ लाल मंदिर, श्रीबांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन किए और मंगलकामनाएं मांगीं। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने श्रीजी के सम्मुख फुलझड़ी जलाकर दिवाली उत्सव मनाया।
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। ठाकुरजी को रेशमी वस्त्र, स्वर्णाभूषण और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। इस बार दीपदान मंदिर की जगह अर्धनिर्मित भवन में किया गया। ठाकुर राधाबल्लभ लाल के लिए मंदिर में चौसर सजाई गई। चौसर पर सेवायतों ने हार जीत की चाल चली। इस्कॉन मंदिर में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। देश-विदेश से आए भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ नाचते-गाते ठाकुर श्रीकृष्ण बलराम के चरणों में दीप अर्पित किए। प्रेम मंदिर की जगमगाहट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed