फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Braj will be swaying to performances by Kanhaiya Mittal, Yasmin Singh, and Manoj Joshi.

Noida News: कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, मनोज जोशी की प्रस्तुतियों पर झूमेगा ब्रज

Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Braj will be swaying to performances by Kanhaiya Mittal, Yasmin Singh, and Manoj Joshi.
मथुरा। 26 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे ब्रजरज उत्सव में भक्ति की गूंज सुनाई देगी। इसमें सांसद हेमामालिनी के साथ ही महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर, खाटू भजन गायक कन्हैया मित्तल, बालीवु़ड कलाकार यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले ब्रजरज उत्सव में हेमामालिनी की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उत्सव के अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्तूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका द डिवाइन कृष्णा से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा। कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीशचंद्र ने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रोताओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया निशुल्क होगी। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।
विज्ञापन

--
ये होंगे कार्यक्रम
26 अक्तूबर को यास्मीन सिंह द्वारा नृत्य नाटिका, 27 को कन्हैया मित्तल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा, 28 को बॉलीवुड कलाकारों की देवोशनल नाइट, 29 को नृत्य नाटिका व भजन संध्या, 30 को महानाट्य कार्यक्रम, 31 को दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति, एक नवंबर को मिस्सी बासु द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुति, दो को द्वारा नृत्य-गायन, तीन को पद्मश्री मनोज जोशी द्वारा महानाट्य का आयोजन, चार को सांसद हेमा मालिनी द्वारा नृत्य प्रस्तुति और अंतिम दिन पांच नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed