फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   boy injured by gunshot died

Noida News: गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 03 Sep 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
boy injured by gunshot died
गोली लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में शनिवार रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गोली लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का चार दिनों से इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

बुलंदशहर के खानपुर निवासी विक्रम ठाकुर(25) जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में दोस्तों के साथ रहता था। विक्रम के दोस्त आदर्श की शनिवार को जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी के दौरान विक्रम अपने कमरे में गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली उसके सिर में लगी थी। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने एक्सप्रेसवे थाने में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को आशु नाम के युवक ने कॉल कर विक्रम द्वारा खुद के सिर में गोली मारने की जानकारी दी थी। रोहित का कहना है कि उसके भाई को किसी अन्य ने गोली मारी है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed