फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Both parties won three seats each, mayor refused to accept: BJP

दोनों पार्टियों ने तीन-तीन सीटें जीतीं, मेयर ने मानने से किया इंकार : भाजपा

Sat, 25 Feb 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Both parties won three seats each, mayor refused to accept: BJP
भाजपा ने निगम सचिव एवं चुनाव गिनती विशेषकों की रिपोर्ट की प्रतियां जारी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने स्थायी समिति का चुनाव फिर से कराने के मेयर के निर्णय का विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। मनमानी करके हार को जीत में बदलने की कोशिश की गई, लेकिन भाजपा पार्षदों के दबाव व एमसीडी अधिकारियों के बेईमानी में सहयोग न देने से आम आदमी पार्टी हार को जीत में नहीं बदल पाई। इस कारण मेयर ने फिर से चुनाव कराने की घोषणा कर दी। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता व हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार रात निगम सचिव एवं चुनाव गिनती विशेषकों की रिपोर्ट की प्रतियां जारी की। उन्होेंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार भाजपा और आम आदमी पार्टी ने स्थायी समिति की तीन-तीन सीटें जीती हैं, लेकिन मेयर ने इसे मानने से इंकार कर दिया। मेयर का यह निर्णय पूरी तरह असंवैधिानिक है। इस कारण से स्थायी समिति का चुनाव फिर कराने का विरोध करते हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय से मांग की कि वे निगमायुक्त से सदन में लोकतंत्र की हत्या पर रिपोर्ट मांगे और एमसीडी को भंग कर फिर चुराव कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed