{"_id":"6890f3b14adfe802a10085c9","slug":"both-nigerian-youths-had-come-to-delhi-on-business-visa-noida-news-c-340-1-del1011-100030-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजनेस वीजा पर दिल्ली आए थे दोनों नाइजीरियाई युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजनेस वीजा पर दिल्ली आए थे दोनों नाइजीरियाई युवक
विज्ञापन
डाबड़ी इलाके में एक फ्लैट के कमरे में मिले थे शव, पुलिस ने एंबेसी को जानकारी दी
-परिवार वालों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
-कमरा किराए पर लेने वाला हैनरी अभी दुबई में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में नाइजीरियाई युवकों की मौत पर रहस्य बरकरार है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और बुराड़ी इलाके में रह रहे थे। घटना के एक दिन पहले ही दोनों डाबड़ी इलाके में आए थे। पुलिस ने इनकी मौत की सूचना एंबेसी को दे दी है। एंबेसी कर्मी इनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को चाणक्य प्लेस स्थित एक कपड़े के गोदाम के पीछे पहली मंजिल पर बने फ्लैट के कमरे में दो नाइजीरियाई युवकों के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। दोनों की पहचान नाइजीरिया निवासी जोशेप और चिबिटर्न के रूप में हुई। इनके परिचित से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बुराड़ी इलाके में रहते थे और शनिवार को दोनों चाणक्य प्लेस आए थे। पुलिस को जांच में पता चला कि जिस इमारत में दोनों का शव मिला है, उसे हैनरी ने किराए पर लिया है। हैनरी फिलहाल दुबई गया हुआ है।
पुलिस ने इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बुराड़ी स्थित इनके घर पर एक टीम को भेजा। वहां पर पुलिस को इनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मिले। इनके वीजा वैध पाए गए। दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और बुराड़ी इलाके में रह रहे थे। जांच में पता चला कि इनका कारोबार के सिलसिले में हैनरी के पास आना जाना होता था। इनके मौत के कारणों बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। साथ ही जांच के दौरान कोई गड़बड़ी भी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इनके मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।