फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Both lifts of S Tower of Supertech Ecocity are closed, now people have to resort to stairs

Noida News: सुपरटेक ईकोसिटी के एस टावर की दोनों लिफ्ट बंद, अब सीढ़ियों का सहारा

Thu, 11 Sep 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Both lifts of S Tower of Supertech Ecocity are closed, now people have to resort to stairs
निवासियों ने समाधान के लिए किया हंगामा, एओए का आरोप- पुलिस ने नहीं लिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

गर्भवती और बुजुर्गों को परेशानी ज्यादा, बच्चों का छूटा स्कूल
फोटो है
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-137 की सुपरटेक ईकोसिटी सोसाइटी में बुधवार रात से एस टावर की दूसरी लिफ्ट भी बंद हो गई। इससे लोगों को अपने फ्लैट तक जाने के लिए घंटों खड़ा होना पड़ा। जब देर रात तक लिफ्ट ठीक नहीं हुई तो निवासी सीढ़ियों से गए। ऐसे में गर्भवती, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। मेड ऊपर नहीं जा सकीं।
एओए का आरोप है कि इस संबंध में लिखित शिकायत भी पुलिस ने नहीं ली। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि एस टावर में दो लिफ्ट लगी हैं। एक लिफ्ट तीन दिन से खराब थी। बुधवार रात दूसरी लिफ्ट भी खराब हो गई। कुछ लोग रात में ऑफिस से घर आए तो पता चला कि टावर की लिफ्ट ही नहीं चल रही है। उन्होंने एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार किया। जब लिफ्ट सही नहीं हुई तो उन्होंने मजबूरन सीढ़ियां चढ़ीं।ॉ
विज्ञापन

हंगामे पर पहुंची पुलिस
सुबह होते ही लोगों को आने-जाने में समस्या होने लगी तो निवासियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऐसे में टावर निवासियों ने दस्तखत करके पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------



मेंटनेंस एजेंसी एओए को नहीं कर रही हैंडओवर
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष बिजय मोहंती ने बताया कि तीन महीने पहले डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर एओए के चुनाव हुए हैं लेकिन यहां पर बिल्डर की मेंटेनेंस एजेंसी अबतक कार्यरत है। मेंटनेंस एओए को हैंडओवर नहीं कर रही है। इस संबंध में जीबीएम में एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था लेकिन एजेंसी नहीं मान रही है। आईआरपी और पुलिस भी हमारी मदद नहीं कर रही है। पुलिस कह रही है कि एजेंसी को ही कार्य करने दिया जाए।




----------



लिफ्ट एजेंसी को नहीं हो रहा भुगतान
लिफ्ट मेंटेन करने वाली कंपनी का कहना है कि सामान समय पर नहीं आ पाता है क्योंकि मेंनटेंस एजेंसी भुगतान नहीं करती है। ऐसे में एक लिफ्ट का सामान निकालकर दूसरी लिफ्ट में लगा देते हैं। टी टावर की लिफ्ट भी खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed