फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Botanical Garden Bus Stand to be renovated at a cost of Rs 16.95 crore

Noida News: 16.95 करोड़ की लागत से संवरेगा बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड

Mon, 25 May 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Botanical Garden Bus Stand to be renovated at a cost of Rs 16.95 crore
-नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, एजेंसी चयन के बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38 ए बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को संवारने और ई-बसों के लिए तैयार करने की परियोजना अब शुरू होगी। नोएडा प्राधिकरण ने 16 करोड़ 90 लाख रुपये लागत से यहां पर काम कराने के लिए टेंडर जारी किया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियों से 1 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। अगर पहले टेंडर में एजेंसी का चयन हो जाता है तो अगस्त से काम शुरू होगा, जिसे पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा। बस स्टैंड 2. 85 एकड़ में है। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिनसे एक समय में 8 बसें चार्ज हो सकेंगी। 26 बसों के लिए पार्किंग बनेगी। इनके ऊपर डिजाइन शेड बनेंगे। इनके अलावा 8 बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट, 8 कियोस्क, 14 ऑटो के लिए पिक एंड ड्रॉप एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, पुलिस चौकी और शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article