फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Booking starts from home with smart app at six parking spots

छह पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट एप से घर बैठे बुकिंग शुरू

Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Booking starts from home with smart app at six parking spots
नोएडा। नोएडा अथॉरिटी पार्क स्मार्ट नामक एप से अब घर बैठे शहर के छह पार्किंग परिसर में स्लॉट की बुकिंग हो सकेगी। हजारों वाहनों के पार्किंग की सुविधा दी गई है। इस एप को थोड़ा और अपग्रेड किया जाएगा। फिलहाल इसे एंड्रॉयड यूजर के लिए लांच किया गया है। जल्द ही आईओएस यूजर के लिए यह एप लांच होगा। बुधवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बोर्ड रूम में सीईओ रितु माहेश्वरी ने पार्किंग एप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस एप को बढ़ावा देने के लिए पहले तीन माह तक जन सामान्य को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जन सामान्य घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार पार्किंग हेतु स्थान, समय व तिथि का चयन कर क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से बुकिंग करा सकेंगे। एप पर पार्किंग दरों का उल्लेख होगा। पार्किंग स्थलों की उपलब्धता की जानकारी नहीं होने पर कई पर वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे बचा जा सकेगा। एप में सेक्टर-38ए, सेक्टर-1, 3,5,8 और सेक्टर-16ए में गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी।
विज्ञापन

क्यू आर कोड से मिलेगी बुकिंग की रसीद
गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यहां रजिस्टर करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर डालना होगा। ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित करना होगा। रजिस्ट्रेशन में कम से कम एक वाहन की जानकारी देनी होगी। इसके बाद यूजर को अपनी सुविधा के अनुसार पार्किंग स्लॉट की बुकिंग करनी होगी। फिर बुकिंग का भुगतान करना होगा। इसमें ई-मेल दर्ज करना आवश्यक होगा। इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से बुकिंग की रसीद मिलेगी। इसे पार्किंग स्थल पर दिखाने पर आसानी से गाड़ी पार्क की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा पार्किंग का किराया
मल्टीलेवल कार पार्किंग सेक्टर-1, 3, 5, 16ए मल्टीलेवल कार पार्किंग सेक्टर-18 मल्टीलेवल कार पार्किंग सेक्टर-38ए
-चार पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए चार पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे का चार पहिया वाहनों के लिए छह घंटे का
20 रुपए इसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए 10 30 रुपया इसके बाद प्रत्यक एक घंटे का 15 रुपए, 12 घंटे का 25
रुपए अधिकतम 80 रुपए 10 रुपया रुपया, 24 घंटे का 30 रुपया
दोपहिया वाहनों व ऑटो के लिए दो घंटे का दोपहिया वाहनों के लिए दो घंटे का दोपहिया वाहनों व ऑटो के लिए
10 रुपया इसके बाद प्रति घंटे 5 रुपया 10 रुपया, इसके बाद प्रत्येक घंटे 6 घंटे का आठ रुपया
अधिकतम 40 रुपया का 5 रुपया 12 घंटे का 13 रुपया
24 घंटे का 15 रुपया
अब सरफेस पार्किंग के लिए भी होगा ऑनलाइन बुकिंग
सीईओ का कहना है कि जल्द ही सरफेस पार्किंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सड़कों पर अवैध तरीके से वाहनों को खड़ी करने की समस्या समाप्त हो सके। इसके लिए पहले से ही निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed