फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bomp rumer in dibrugarh rajdhani express

बम की सूचना पर रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस, 1200 यात्री परेशान

Fri, 28 Feb 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bomp rumer in dibrugarh rajdhani express
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर दादरी रेलवे स्टेशन पर जांच करती डाग स्क्वायड की - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली। नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12424) को दादरी रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर रोकना पड़ा। जीआरपी, आरपीएफ और दादरी पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से 2 घंटे 35 मिनट तक 21 कोचों में गहनता से पड़ताल की, लेकिन सूचना अफवाह साबित हुई। एक युवक ने ट्वीट के जरिये राजधानी में पांच बम होने की सूचना दी थी। ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली पुलिस आदि को टैग किया गया था। वहीं, इस दौरान करीब 1200 यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम 7:48 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। बाद में अफवाह फैलाने वाले ने ट्वीट किया कि वह भाई की ट्रेन चार घंटे लेट होने से परेशान था। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुनीराज मीणा ने बताया कि संजीव सिंह गुर्जर नाम से ट्विटर चलाने वाले युवक ने डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में पांच बम होने की सूचना शाम 4:12 बजे दी थी। ट्रेन शाम 4:10 बजे नई दिल्ली से चली थी। इससे रेलवे और पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। रेल मंत्रालय के निर्देश पर आला अधिकारी अलर्ट हो गए। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन ड्राइवर को वॉकी टॉकी से सूचना दी। इसके बाद शाम 5:13 बजे ट्रेन दादरी स्टेशन पर रोक दी गई। लाउडस्पीकर के जरिये यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकलने को कहा गया। बम की सूचना पर चंद मिनटों में यात्री प्लेटफार्म पर निकल आए। कुछ यात्री ट्रेन से दूर चले गए। एसीपी सतीश कुमार, दादरी कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने पीछे की ओर से कोच की जांच शुरू की। गार्ड रूम से लेकर इंजन तक की जांच की गई, लेकिन बम मिलने की पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान महिलाएं व छोटे बच्चे प्लेटफार्म पर परेशान नजर आए।
विज्ञापन

ट्वीट कर किसी युवक ने नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस मेें बम होने की सूचना दी थी। इससे ट्रेन को रोककर जांच पड़ताल की गई। बम की सूचना अफवाह निकली है। झूठी सूचना देने वाले पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed