फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bomb threat to 20 schools in Noida-Greater Noida, panic ensues

Noida News: नोएडा-ग्रेनो के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Fri, 23 Jan 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat to 20 schools in Noida-Greater Noida, panic ensues
बम निरोधक दस्ते ने की स्कूल परिसर की जांच, सूचना निकली फर्जी, एक ही आईडी से सभी स्कूलों को भेजी गई ई-मेल
विज्ञापन


कई स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित की, कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो के 20 निजी स्कूलों को शुक्रवार को ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे स्कूलों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमों के साथ स्कूल पहुंचीं। जांच के बाद बम की सूचना फर्जी निकली। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में एक ही आईडी से सभी स्कूलों को ई-मेल भेजे जाने की बात पता चली है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच जनपद के 20 अलग-अलग स्कूलों में ई-मेल के जरिये विस्फोटक होने की सूचना दी गई और स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों को दी। इसके बाद अभिभावक भी स्कूल परिसर पहुंच गए। स्कूल की तरफ से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर बस से वापस घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते ने स्कूल भवनों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, बसों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी संभावित संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी स्कूल से विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्कूलों में पुलिस की टीम ने गहन जांच की लेकिन कहीं कुछ नहींं मिला। ई-मेल आईडी की जांच तकनीकी टीम कर रही है।
विज्ञापन


स्कूल पहुंचते ही बच्चों को किया गया वापस

अधिकतर स्कूलों में शुक्रवार को वसंत पंचमी को लेकर कार्यक्रम थे। सुबह के वक्त शुरुआती कक्षा के बाद कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे। वैसे ही बम की सूचना मिली। इसके बाद बच्चों को वापस घर भेजा जाने लगा। बच्चे कुछ समझ नहीं पा रहे थे। वहीं अभिभावक बच्चों की कुशलता पूछने के लिए स्कूल में कॉल करने लगे और कुछ अभिभावक स्कूल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

देश के बाहर की आईपी से भेजी गई ई-मेल

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस ई-मेल से स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है। वह देश के बाहर की आईपी एड्रेस से भेजी गई है। ई-मेल में धमकी अंग्रेजी में लिखी हुई है। भाषा से लग रहा है कि नाराज होकर किसी ने ई-मेल भेजी है। एक ही आईडी से सभी स्कूलों को मेल भेजे गए हैं। पुलिस ई-मेल आईडी, आईपी एड्रेस की मदद से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि यह हॉक्स ई-मेल थी। इस तरह के ई-मेल के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के नेटवर्क के लिए विदेशों की आईपी एड्रेस का इस्तेमाल होता है। विदेशों में सेटअप के कारण इनकी डिटेल मिलना मुश्किल होता है।


स्कूलों को दिए गए निर्देश

बम से उड़ाने की धमकी के बाद नोएडा के स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन से कहा गया है कि अपने-अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी करें, आगंतुकों की एंट्री पर सख्ती बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। साथ ही स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस पीआरवी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed