{"_id":"68b1a2558c0a4b247108c844","slug":"bolero-hit-the-tempo-from-the-front-noida-news-c-340-1-del1011-102867-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोलेरो ने टेंपो को सामने से मारी टक्कर, चालक टेंपो में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोलेरो ने टेंपो को सामने से मारी टक्कर, चालक टेंपो में फंसा
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी के अर्बन एक्सटेंशन रोड दो पर हादसा, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड दो पर गलत दिशा से आ रही एक बोलेरो कार ने मालवाहक टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक अंदर फंस गया। हादसे में बोलेरो चालक को भी चोटें लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से टेंपो चालक सोनू पांडेय को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बोलेरो चालक नवीन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोनू पांडेय सपरिवार मेट्रो विहार होलंबीकलां इलाके में रहता है। वह मालवाहक टेंपो चलाता है। शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में सोनू ने बताया कि 26 अगस्त की रात वह टेंपो लेकर बरवाला गांव से बवाना सेक्टर पांच जा रहा था। रात करीब 11.50 बजे वह अर्बन एक्सटेंशन रोड दो पर जा रहा था। रोहिणी सेक्टर 34 के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार गलत दिशा से आई और टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह अपने वाहन में फंस गया। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीसीआर कर्मियों ने सोनू को वाहन से बाहर निकाला।