फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of teenager who drowned in Betwa river found after 24 hours

Noida News: बेतवा में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद मिला

Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in Betwa river found after 24 hours
फोटो - 02 मृतक नितेश की फाइल फोटो। बेतवा नदी में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद मिला
कदौरा। बेतवा नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद नदी से बरामद हो गया है। अमावस्या पर वह दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव निवासी ब्रजेंद्र का पुत्र नितेश (16) सोमवार को गांव के ही दोस्त विकास, कल्लू व अन्य के साथ अमावस्या पर बेतवा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नितेश व कल्लू गहराई में चले गए। वह पानी में डूबने लगे तो साथियों ने कल्लू को तो बचा लिया, लेकिन नितेश को नहीं बचा सके। जानकारी पर थाना पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था।
मंगलवार सुबह 37वीं वाहिनी पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और एक किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि नितेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली के त्योहार के बीच गांव में गमगीन माहौल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया लगभग 24 घंटे की मशक्कत के बाद पीएसी गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार नीतेश तीन वर्षों से अमावस्या के दिन मौन व्रत रखकर बेतवा नदी में स्नान और मोर पंख नहला धार्मिक अनुष्ठान करता था। इस बार वही परंपरा उसकी मौत का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed