फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of missing person found at Dakpathar Barrage

Noida News: डाकपत्थर बैराज में मिला लापता व्यक्ति का शव

Sun, 19 Oct 2025 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 19 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of missing person found at Dakpathar Barrage
डाकपत्थर बैराज में कूड़ा सफाई की मशीन में कालसी थाना क्षेत्र के व्यास नहरी निवासी शशकू दास (55) का शव मिला है। मृतक शुक्रवार से घर से लापता था। मृतक के फिसलने के कारण नदी में गिरने की आशंका है।कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शनिवार सुबह डाकपत्थर बैराज के एक सुरक्षाकर्मी ने एक व्यक्ति का शव सफाई मशीन में फंसे होने की सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बैराज से बाहर निकाला। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सूचना प्रसारित की गई। उन्होंने बताया कि दोपहर में मृतक की पहचान हो गई। मृतक शुक्रवार से घर से लापता था। शनिवार को परिजनों ने डाकपत्थर चौकी में मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली। किसी तरह की रंजिश या झगड़े की बात भी सामने नहीं आई है। मृतक का घर यमुना नदी के बिल्कुल किनारे पर है। आशंका है कि पैर फिसलने से वह नदी में गिरा होगा। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed