फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   body of a young woman was found in a dumping yard located in the Sector-142 police station area of Noida

Noida: कूड़े के ढेर में पड़े बैग में बंधे हाथ-पैर मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंका; चेहरे पर जलने के निशान

Sun, 28 Dec 2025 02:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:17 PM IST
सार

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन
body of a young woman was found in a dumping yard located in the Sector-142 police station area of Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डंपिंग यार्ड में शनिवार शाम को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में पड़े एक बैग के भीतर युवती का शव मिला। जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर जलने के निशान पाए गए। हत्या कर शव को कूड़े में फेंका गया है।

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव की स्थिति और हालात को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के इरादे से डंपिंग ग्राउंड में फेंका गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार को डंपिंग यार्ड में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जांच के दौरान युवती की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव बैग में रखकर फेंका गया था। जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की। चेहरे पर जलने के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। साथ ही डंपिंग यार्ड और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed