फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of a 12th class student found hanging in her room

Noida News: 12वीं की छात्रा का कमरे में फंदे पर मिला शव

Thu, 23 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Body of a 12th class student found hanging in her room
नगरा। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बुधवार की सुबह सोनम चौहान 18 वर्ष का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

नगरा थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि परशुराम गांव निवासी शिवशंकर चौहान की चार संतानों में तीसरे नंबर की सोनम कक्षा 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह शिवशंकर उठकर घर के काम में लग गए। उसी दौरान परिवार के किसी सदस्य ने कमरे में सोनम को फंदे से लटका दिखा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। परिवार के लोग सोनम को फंदे से नीचे उतार कर पीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनम की मां ने बताया कि बेटी बोर्ड परीक्षा का लेकर काफी परेशान थी। बार-बार कह रही थी कि पढ़ने के बाद कुछ याद नहीं हो रहा है। उसे बार-बार समझाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कमजोर विषयों व टॉपिक को अधिक समय दें
जिला अस्पताल की नैदानिक मनो वैज्ञानिक बिंदु कुमारी ने बताया कि अक्सर छात्रों को पढ़ाई के बाद याद नहीं होने की समस्या होती है। इससे घबराने की जरूर नहीं है। पढ़ते समय लगभग आधा घंटा तक जिस टॉपिक काे पढ़ रहे हैं, उसी का दोबारा रिवीजन करें। टाइम टेबल में अपने कमजोर विषयों व टॉपिक को अधिक समय दें। पढ़ाई पर फोकस रखें। पढ़ाई के समय इधर-उधर की बातों में ध्यान न भटकाएं। रात को भरपूर नींद लें। नींद आपके दिमाग को अधिक ज्ञान को लेने और जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद करती है। हल्का व सुपाच्य भोजन लें। पढ़ाई के बीच में अंतराल देते रहें। लगातार न पढ़ें। जबरदस्ती पढ़ने न बैठें। रुचि लेकर पढ़ना चाहिए। खुद की किसी दूसरे से तुलना न करें और खुद पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed