फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Board exams stopped the steps of cricket lovers, even Sehwag-Gayle did not reach

Noida News: बोर्ड परीक्षा ने रोके क्रिकेट प्रेमियों के कदम, सहवाग-गेल भी नहीं पहुंचे

Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Board exams stopped the steps of cricket lovers, even Sehwag-Gayle did not reach
आईवीपीएल-2024
विज्ञापन

- कम टिकट बिक्री को देखते हुए पहले दिन निशुल्क दिया गया प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) का आगाज हो गया। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के कारण अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों ने टिकट बुक नहीं कराई। इसके कारण आयोजकों ने पहले मैच के लिए प्रवेश निशुल्क करने की घोषणा कर दी। इसके बावजूद उम्मीद के मुताबिक दर्शक मैदान में नहीं पहुंचे।
शुक्रवार को पहला मुकाबला मुंबई चैंपियंस और तेलंगाना टाइगर्स के बीच हुआ लेकिन दोनों ही टीमों के कप्तान वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल भी मैदान पर नहीं पहुंच सके। इसके कारण भी मैच का रोमांच कम रहा। आयोजको ने देर शाम तक दोनों क्रिकेटरों के न पहुंचने को लेकर ठोस जानकारी नहीं दी। इसके कारण तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बृहस्पतिवार रात तक आयोजक दोनों खिलाड़ियों के आसपास के होटल में रुकने का दावा कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्राधिकरण के अधिकारी शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिले। इस दौरान सुरक्षा के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी भी अलर्ट हो गए। उन्होंने आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्था संभालनी शुरू कर दी। हालांकि दर्शकों की संख्या कम होने के कारण यातायात पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाने में अधिक परेशानी नहीं हुई। शुक्रवार को भी स्टेडियम में दिन भर मैच की तैयारियां चलती रहीं। स्टेडियम की ओर आने वाले मार्ग पर दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए।
विज्ञापन

-----
धोनी, विराट, नारायण और धवन के डुप्लीकेट पहुंचे
स्टेडियम के गेट पर ही आईवीपीएल में शामिल होने वाले दिग्गज खिलाड़ियों के स्टेचू दिखाई दिए। शुक्रवार सुबह से ही कैपिटल दिल्ली की टीम नेट पर जमकर अभ्यास करती दिखी। इसके अलावा शुक्रवार शाम महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुनील नारायण, शिखर धवन के डुप्लीकेट पहुंचे। चारों को देखकर यहां पहुंचे क्रिकेट प्रेमी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed