फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW Safety Bike-Car will protect riders

Noida News: राइडर्स की रक्षा करेगी बीएमडब्ल्यू सेफ्टी बाइक-कार

Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BMW Safety Bike-Car will protect riders
-ट्रैक के समानांतर पिट लेन पर तीन बीएमडब्ल्यू स्पोर्टस कार और एक बाइक उतनी ही स्पीड में दौड़ेंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटरसाइकिल ग्रांड प्रिक्स (मोटो जीपी) भारत रेस के दौरान राइडर्स की सुरक्षा के लिए ट्रैक के समानांतर पिट लेन पर तीन कारें और एक बाइक उतनी ही स्पीड में दौड़ेंगी। शनिवार को इनमें से एक बीएमडब्ल्यू कंपनी की सेफ्टी कार और 1000 सीसी की बाइक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहुंची।


बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 22 से 24 सितंबर के मध्य मोटो ग्रांड प्रिक्स के दौरान लगभग एक लाख 10 हजार दर्शकों को रफ्तार का रोमांच देखने को मिलेगा। 350 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार से चलने वाले 22 राइडरों की सुरक्षा के लिए पिट लेन पर सेफ्टी कार और सेफ्टी बाइक चलती है। हादसा या दुर्घटना होने पर कुछ ही पलों में यह पिट लेन से हादसे वाले स्थान पर पहुंच जाते हैं। पिट लेन पर चलने वाले सुपर बाइक सवार और सुपर कार सवार इमरजेंसी के समय राइडर्स को राहत पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। रविवार को बीएमडब्ल्यू एम 2 (जी-7) सेफ्टी कार और बीएमडब्ल्यू एम 3 टूरिंग कार सर्किट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सेफ्टी कार में होते हैं आग बुझाने के उपकरण
रेस के दौरान कई बार हादसे के बाद आग भी लग जाती है। इसके लिए बीएमडब्ल्यू एम5सीएस में कुछ मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ आग बुझाने के उपकरण भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed