{"_id":"66eee3b275039e88f7020b03","slug":"bmw-hits-auto-after-jumping-red-light-elderly-man-dies-noida-news-c-340-1-del1011-62143-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेड लाइट जंप कर बीएमडब्ल्यू ने ऑटो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेड लाइट जंप कर बीएमडब्ल्यू ने ऑटो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 सितंबर की घटना में पांच लोग हुए थे घायल, आरोपी गिरफ्तार, जमानत मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में 12 सितंबर की सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप कर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बुजुर्ग सच्चिदानंद की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में मामला दर्ज कर गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सिकंदरा-मथुरा रोड चौराहे के पास हादसे की सूचना मिली थी। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह सपरिवार संगम विहार इलाके में रहता है। हादसे के समय वह पिता सच्चिदानंद, पत्नी कुमारी सलमा और बेटे यश राज व हंस राज के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो में संगम विहार जा रहा था। जब ऑटो मथुरा रोड चौराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप करते हुए ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो तीन बार पलटकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक गया, जबकि बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हो गए। सच्चिदानंद और यश (8) को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि अन्य को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार को सच्चिदानंद की मौत हो गई।
हादसे के आठ दिन बाद कार चालक
आठ दिन बाद पुलिस ने गीता कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से कांगड़ा का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद नितिन ने ऑटो रिक्शा चालक और नीरज से समझौता कर अस्पताल में इलाज कराने में मदद की थी।