फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BLOs will go door-to-door to verify voters.

Noida News: घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ

Tue, 28 Oct 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
BLOs will go door-to-door to verify voters.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा अभियान, 7 फरवरी को जारी होगी अंतिम सूची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4 नवंबर से एसआईआर शुरू होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इससे पहले सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर विशिष्ट गणना प्रपत्र देंगे। इस दौरान मतदाता सूची में पात्रों के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद 7 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जिले में विधानसभाओं की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और विशिष्ट गणना प्रपत्र देकर भरने का तरीका भी बताएंगे। मतदाता प्रपत्रों को भरकर बीएलओ को जमा कराएंगे। 5 से 8 दिसंबर के बीच मतदाता सूची का डेटा फिर से अपडेट कर सूची तैयार होगी। 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां व दावे मांगे जाएंगे। इनका निस्तारण 31 जनवरी तक किया जाएगा। तीन फरवरी को अंतिम प्रकाशन के लिए मतदाता सूची आयोग को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद 7 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अभियान के दौरान अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने, पात्रों के नाम जोड़ने के साथ ही त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन देख सकते हैं नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्रों को डाउनलोड करने और भरने की सुविधा ऑनलाइन भी होगी। मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर प्रपत्र डाउनलोड करना होगा। सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में नाम, पता, आयु व अन्य विवरण की जांच कर मतदाता सूची में बदलाव करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article