{"_id":"68615549967d423d6c0db325","slug":"bjp-where-there-are-slums-there-are-grounds-being-made-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1011-95683-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां झुग्गी, वहां मैदान बना रही भाजपा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां झुग्गी, वहां मैदान बना रही भाजपा : केजरीवाल
विज्ञापन
आप ने जंतर-मंतर पर आयोजित किया घर-रोजगार बचाओ आंदोलन
केजरीवाल ने कहा- तीन साल भी नहीं चल पाएगी रेखा गुप्ता सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में झुग्गियां तोड़ने के खिलाफ रविवार को आप ने जंतर-मंतर पर घर-रोजगार बचाओ आंदोलन किया। लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में झुग्गियाें को तोड़ना बंद नहीं किया गया तो रेखा गुप्ता सरकार तीन साल भी नहीं चल पाएगी। दिल्ली में 40 लाख लोग झुग्गियों में रहते हैं। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी थी कि जहां झुग्गी, वहां मकान मिलेगा, लेकिन अब ये जहां झुग्गी, वहां मैदान बना रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ने की बात कही है। यदि झुग्गियों में रहने वाले आंदोलन करने लगे तो भाजपा का सिंहासन हिलने लगेगा। इसी जंतर-मंतर से अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था और कांग्रेस का देशभर में सफाया हो गया। दिल्ली में पांच माह से भाजपा सरकार है। इस दौरान भाजपा ने दिल्ली की व्यवस्था खराब कर दी है। लोग लंबे पावर कट से परेशान हैं। पेयजल नहीं मिल रहा। स्कूलों ने फीस बढ़ा दी। भाजपा भीषण गर्मी में झुग्गियां तोड़ रही है। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। रोजगार भी बर्बाद हो गया।
बंद हो जाएगी मुफ्त बिजली
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक साल बाद भाजपा की सरकार मुफ्त बिजली की सुविधा बंद कर देगी। कांग्रेस भी पहले ऐसा ही करती थी। दोनों मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ते हैं, जबकि आप गरीबों के लिए लड़ती है। भाजपा एक-एक कर मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रही है और इन्हें पेंट कर आरोग्य मंदिर बता रही है। जनता ने भाजपा को काम करने के लिए वोट दिया था, अगर यही हाल रहा तो ये 50 साल तक दिल्ली की सत्ता में नहीं आएंगे। अभी भी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज पर एफआईआर का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
बिहार-यूपी के लोगों को रोहिंग्या-बांग्लादेशी बता रही भाजपा : भारद्वाज
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार में एक मंत्री का कहना है कि बेघर हुए लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। बिहार-यूपी के लोगों को रोहिंग्या व बांग्लादेशी कहा जा रहा है। वहीं, सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद भाजपा सबसे पहला काम गरीब व यूपी-बिहार के लोगों को उजाड़ने का कर रही है।
भाजपा कह रही है कि गरीबों को ही हटाओ : आतिशी
नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि केजरीवाल गरीबी हटाओ का नारा देते थे, जबकि भाजपा कह रही है कि गरीबों को हटाओ। भाजपा ने तय कर लिया है कि एक भी गरीब को रहने नहीं देगी, जबकि गरीबों के हाथ में जो ताकत है, उससे दिल्ली और देश दोनों चलता है। वहीं, गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि भाजपा झुग्गियों को तोड़ना बंद करे, नहीं तो झुग्गीवाले प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा करेंगे।