{"_id":"68d2ec6e306e65d93b01c196","slug":"bjp-wants-to-deprive-sc-bc-of-their-rights-rajendra-na-news-c-197-1-snp1003-142741-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-बीसी को अधिकारों से वंचित करना चाहती है भाजपा : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-बीसी को अधिकारों से वंचित करना चाहती है भाजपा : राजेंद्र
Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा न केवल एससी-बीसी वर्ग को उनके सांविधानिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है बल्कि गोलवलकर के बंच ऑफ फ्लॉवर सिद्धांत को लागू कर देश में मनु स्मृति जैसी व्यवस्था लाना चाहती है।
वह मंगलवार को बहालगढ़ रोड स्थित दीवान फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग हरियाणा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को बताएं कि कांग्रेस ने देश के विकास में क्या योगदान दिया और भाजपा किस तरह बाबा साहेब के बनाए अधिकारों को खत्म कर रही है। कमल ने कहा कि भाजपा की मंशा है कि खेती, उद्योग, पैसा, अवसर और व्यापार कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर बाबा साहेब आंबेडकर की ओर से संविधान के माध्यम से दिए गए अधिकारों को छीनने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षा संस्थानों को बंद कर अनुसूचित जाति वर्ग को पढ़ाई से वंचित कर रही है।
वजीफे की योजनाएं बंद कर दी गई है और निजीकरण के जरिए सरकारी नौकरियों के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनवाईं। बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य राजेश वैद्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, अनिल धानक, अजय वैद्य, सुनीता वर्मा, जनक अटवाल, मनोज वाल्मीकि, मदन तंवर, विमल नंबरदार व रामसिंह गौतम भी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत दोहरीघाट थानाध्यक्ष बनने के बाद सुनवाई करती प्रज्ञा।