{"_id":"60db78808ebc3e708f7fe207","slug":"bjp-s-amit-chaudhary-became-the-district-panchayat-president-grnoida-news-noi5905890121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अमित चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अमित चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर को 4 साल बाद अमित चौधरी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है। भाजपा के अमित चौधरी का इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई व एडीएम दिवाकर सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। अब जिला पंचायत के अधूरे विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अब तक जिलाधिकारी ही प्रशासक के रूप में जिला पंचायत के काम देख रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। वार्ड नंबर 5 से सदस्य चुने गए अमित चौधरी ने एकमात्र नामांकन किया था। ब्रजेश उर्फ देवा और मोहनी उनके प्रस्तावक बने थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। यह समय पूरा होने के बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे अमित चौधरी को प्रमाण-पत्र सौंपा गया। उस समय दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मनोज शिशौदिया, दीपक भारद्वाज, विचित्र सैन भी मौजूद रहे।
2014 में रविंद्र भाटी बने थे अध्यक्ष
2014 में रविंद्र भाटी जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। 2017 तक उनके पास इस पद की जिम्मेदारी रही। उसके बाद से यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ। जिलाधिकारी ही प्रशासक के रूप के कार्य देख रहे थे। जिला पंचायत को हर साल विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट मिलता है। जिले के तीनों विधायकों से प्रस्ताव लेकर कार्य कराए जा रहे थे। इसके बाद दिक्कतें आ रही थीं। पिछले दो साल से तो विकास के लिए आया बजट भी खर्च नहीं किया जा सका था। अब जिला पंचायत चेयरमैन के निर्वाचन से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गांवों का विकास प्राथमिकता : अमित चौधरी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि गांवों के विकास में तेजी लाना उनका पहली प्राथमिकता होगी। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। जिले के सभी 88 ग्राम प्रधानों के बीच बैठकर उनके क्षेत्रों की जरूरतों को समझकर उसके अनुसार विकास योजनाएं बनाई जाएंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि गांवों में भी लोगों को शहरी तर्ज पर सुविधाएं मिल सकें।