फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP made fake voters by bringing them from UP, Bihar: Kejriwal

यूपी, बिहार से लाकर भाजपा ने बनवाए फर्जी वोटर : केजरीवाल

Thu, 09 Jan 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
BJP made fake voters by bringing them from UP, Bihar: Kejriwal
भाजपा की शिकायत करने मुख्य चुनाव आयोग पहुंचे आप संयोजक
विज्ञापन

भाजपा व प्रवेश वर्मा पर लगाए आरोप, आयोग को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के यूपी व बिहार के लोगों के फर्जी वोटर बनने से जुड़े बयान ने दिल्ली की सियासत में उफान ला दिया है। बृहस्पतिवार को भारत निर्वाचन आयोग में भाजपा की शिकायत करने पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बड़ी संख्या में यूपी व बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए हैं। केजरीवाल ने स्थानीय चुनाव अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वहीं, केजरीवाल के इस बयान पर सख्त एतराज जताते हुए भाजपा ने इसे उनकी पूर्वांचल विरोधी मानसिकता करार दिया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोग इसका करारा जवाब केजरीवाल को देंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ केजरीवाल अशोक रोड स्थित भारत निर्वाचन आयोग पहुंचे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि फर्जी वोट बनवाने में स्थानीय चुनाव अधिकारी भाजपा की मदद कर रहे हैं। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली विधानसभा छोटी सी है। इसमें एक लाख ही वोटर हैं। बीते 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आयोग को आवेदन किए गए हैं। यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। करीब 18 फीसदी वोट इधर से उधर किए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव थोड़े ही है। फिर तो केवल चुनाव एक तमाशा है।
विज्ञापन




चुनाव आयुक्तों से हुई मुलाकात

केजरीवाल ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली में नहीं हैं। दोनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात में बताया गया कि नई दिल्ली विधानसभा की वोटर लिस्ट में किस तरह गड़बड़ी की जा रही है। इसमें 89 लोगों ने वोट काटने के आवेदन किए। इनमें से 18 लोग चुनाव आयोग के ऑफिस आए सभी ने कहा कि उन्होंने आवेदन नहीं दिया। वहीं, 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनने के लिए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश खुलेआम लगा रहे जॉब कैंप
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। पैसे बांटे जा रहे हैं। हैल्थ कैंप में चश्मे बांटे जा रहे हैं। ये चुनाव आयोग के तहत आने वाले अलग-अलग नियमों का उल्लंघन है। प्रवेश वर्मा के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। प्रवेश के घर पर रेड मारी जानी चाहिए।



चुनाव अधिकारी कर रहे मदद



केजरीवाल ने कहा कि स्थानीय चुनाव अधिकारी भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि नई दिल्ली विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को निलंबित किया जाए। साथ ही, उनका तबादला किया जाए। बुधवार को दोपहर 2-3 बजे डीईओ और ईआरओ को आवेदन दिया था कि खुलेआम जॉब कैंप चल रहे हैं और खुलेआम गलत काम हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।




मुख्य चुनाव आयुक्त को दिया पत्र



केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। इसमें प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग रखी। चुनाव आचार संहिता 7 जनवरी से लागू हो चुकी है। इसके बावजूद 8 जनवरी को प्रवेश वर्मा ने हर घर नौकरी अभियान शुरू किया, जो आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है। साथ ही, यह प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 का उल्लंघन भी करता है। साथ ही, बार कोड वाले जॉब कार्ड का वितरण भी अवैध है और चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन है। इसके अलावा सूचना मिली है कि प्रवेश वर्मा आधिकारिक आवास से लाडली बहन योजना के तहत प्रति वोटर 1100 रुपये दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article