{"_id":"5e3ee9e88ebc3ee59555f90f","slug":"bjp-looks-for-development-of-each-and-everyone-mewat-news-noi490915385","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ है सरकार : नोक्षम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ है सरकार : नोक्षम चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। पुन्हाना विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ चुकी नोक्षम चौधरी ने शनिवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेवात के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़गी।
पिछले चुनावों में भी मेवात से भाजपा का एक भी विधायक नहीं था उसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने करीब पांच हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए थे। सरकार ने पिनगवां, इंडरी को खंड तथा पुन्हाना और तावडू को उपमंडल का दर्जा दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने जो दिल्ली-मुंबई ऐक्सप्रेस वे मेवात के 90 गांवों से निकाला है, उससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा।
इतना ही नहीं करीब 700 करोड रुपये की लागत से मेवात कैनाल का निर्माण कराया जा रहा है। पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका में गर्ल्स कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में मेवात का जितना विकास किया उतना कांग्रेस सरकार 50 साल में भी नहीं कर सकी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी विधानसभाओं के विकास के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों को पांच-पांच करोड रुपये की राशी देकर बडे़ दिल का काम किया है। उनका कहना है कि इससे साबित होता है कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ है। उनका कहना है कि मेवात खासतौर से पुन्हाना को विकास में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा।