{"_id":"6558a848e536d9f4030d7e9b","slug":"bjp-leader-vinod-jadaun-from-noida-has-received-death-threat-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में भाजपा नेता को धमकी: विनोद जादौन ने थाने में दी शिकायत, पीएम और सीएम को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में भाजपा नेता को धमकी: विनोद जादौन ने थाने में दी शिकायत, पीएम और सीएम को लेकर कही ये बात
Sat, 18 Nov 2023 05:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:35 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के भाई विनोद जादौन को जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही घर की महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-52 निवासी विनोद जादौन आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के भाई हैं। विनोद आगरा के फतेहाबाद से बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि जेवर में एक प्रॉपर्टी में लेनदेन का कोई विवाद है। आशंका जताई जा रही है कि दूसरे पक्ष ने फोन पर धमकी दी है। पुलिस सभी तथ्यों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन