फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP launched a cleanliness drive in the hospital, paid tribute by paying floral tributes to Gandhi's statue

भाजपा ने अस्पताल में चलाया सफाई अभियान, गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP launched a cleanliness drive in the hospital, paid tribute by paying floral tributes to Gandhi's statue
BJP launched a cleanliness drive in the hospital, paid tribute by paying floral tributes to Gandhi's statue
नूंह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया गया। सबसे पहले गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और पौधरोपण किया गया। इसके बाद युवा भाजपा नेता ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामान्य अस्पताल में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

ताहिर हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 8 वर्ष पूर्व गांधी जयंती पर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसके परिणामस्वरूप हर वर्ष गांधी जयंती पर पूरे भारत में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा घर, गांव व गली स्वच्छ होगी तो देश और प्रदेश स्वच्छ होगा। इसलिए सभी को शपथ लेनी है कि भविष्य में हम देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने में मिलकर अहम योगदान देंगे। हमारा यह एक कदम लोगों को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के संयोजक केशव पंडित और मंडलाध्यक्ष हेमराज शर्मा ने भी सभी से अपने घरों, मोहल्लों व गांवों आदि को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर मीना प्रधान सफाई कर्मचारी, डॉ. साबिर हुसैन, जैद सालाहेड़ी, संदीप शर्मा नूंह, आबिद हुसैन, तौफीक खान निजामपुर, साजिद हुसैन, हिदायत व मुकीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में की साफ-सफाई
फिरोजपुर झिरका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि 2 अक्तूबर का दिन मेवात जिले के लिए बहुत खास है। बापू ने जिले के मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान जाने से रोका था। कार्यक्रम से पहले भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर तिलक सोनी मंडल महामंत्री, सुषमा वधवा, संयोजक महेंद्र कौशिक, मंडल महामंत्री, सुनील जैन जिला प्रकोष्ठ व्यापार मंडल, मनोज तायल सेवा प्रकोष्ठ, अनमोल गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष,, निशांत वर्मा भाजयुमो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की दिलाई शपथ
नगीना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सदा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया। यह बातें पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने नगीना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नूंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजूबाला ने बताया कि गांधी जी व शास्त्री की उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा। इसके बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगीना मंडलाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश मानुवास, जफरुद्दीन, चमन गोयल, सोनू कालाखेड़ा, किरोड़ी सैनी, रणबीर, मेहरचंद जैन, अलीशेर आलम आदि मौजूद रहे।

पार्षदों और सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
तावडू। शहर में महात्मा गांधी जयंती पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा पार्षदों और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। है। नगर पालिका चेयरमैन मनीता गर्ग ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले तावडू शहर के 35 सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था में विशेष भूमिका निभाने वाले 7 वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पालिका कर्मचारी नमन मेंदीरत्ता, तावडू भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश ढल, वार्ड पार्षद ज्ञानी राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed