फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP: District President changed but trust in old face of Metropolitan President only

भाजपा : जिलाध्यक्ष बदला लेकिन महानगर अध्यक्ष के पुराने चेहरे पर ही भरोसा

Sat, 16 Sep 2023 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP: District President changed but trust in old face of Metropolitan President only
-गजेंद्र मावी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष तो मनोज गुप्ता बने नोएडा महानगर के अध्यक्ष
विज्ञापन

-प्रदेश संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष को बदला, महानगर अध्यक्ष पद पर फिर से खेला दांव

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा/ बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष को बदलते हुए नए चेहरे पर दांव लगाया है। वहीं, नोएडा महानगर अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है। प्रदेश संगठन की ओर से जारी सूची में गजेंद्र मावी को भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि, नोएडा महानगर अध्यक्ष के तौर पर मनोज गुप्ता की दोबारा ताजपोशी हुई।
गजेंद्र मावी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। इससे पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। मावी भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2008 से लेकर 2011 तक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी में पिछले दो कार्यकाल से जिलाध्यक्ष का पद विजय भाटी के नाम रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मनोज गुप्ता इससे पहले के कार्यकाल में भी महानगर अध्यक्ष के पद पर थे। उन्हें लगातार दूसरी बार महानगर अध्यक्ष का पद दिए जाने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आखिरकार वह दोबारा महानगर अध्यक्ष का पद पाने में सफल रहे। उनका कहना है कि पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश से ज्यादातर सभी नये लोगों को अध्यक्ष घोषित किया है और सिर्फ़ तीन अध्यक्ष रिपीट हुए हैं, जो यह दिखाता है कि पार्टी इन ज़िलों के अध्यक्षों के कार्य से खुश और संतुष्ट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्षों के चयन में संगठन का रहा बोलबाला
सूत्रों के मुताबिक इस बार जिलाध्यक्षों के चयन में संगठन का बोलबाला रहा। माना जा रहा है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन के वरिष्ठ नेताओं के करीबी रहे हैं। वहीं, महानगर अध्यक्ष ने भी संगठन के सहारे ही नैया पार लगाई। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार इनके चयन में सांसदों व विधायकों की नहीं चली। हालांकि उनकी ओर से अपने-अपने नामों पर दांव लगाया गया। लेकिन यह दांव सफल नहीं हो पाया। अगर सांसदों व विधायकों की चलती तो शायद यहां चेहरे बदले नजर आते। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आरएलडी के हाल ही में जिले से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद परिदृश्य बदल गया। यह भी कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष पद पर एक ब्राह्मण चेहरे को बैठाने की पूरी कोशिश की गई। सूत्रों का कहना है कि ओबीसी पर भी दांव खेलने की तैयारी थी।


समर्थकों में खुशियां, बधाई देने वालों का लगा तांता
पदों की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के घर पर पहुंचे पदाधिकारियों व क्षेत्र के अन्य लोगों ने पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। मनोज ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने के लिए कमर कसने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, हर्ष चतुर्वेदी, उमेश यादव, पंकज झा, पारसंजित मैत्रा, लोकेश यादव, अर्पित गोयल, अनुज शर्मा, सत्य नारायण महावर, योगेन्द्र चौधरी, लोकेश कश्यप, मलिकेशर झा, मनोज शर्मा, एस पी चमोली समेत कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। गजेंद्र मावी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रेनो में कई स्थानों पर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। ग्रेनो बोड़ाकी में अमित भाटी ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। बिलासपुर स्थित अमर बलिदानी शहीद उद्यान परिसर में सुधीर नागर, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी के नेतृत्व में लड्डू बांटे। योगेश भाटी, अजीत भाटी, हरीश योगी, विनोद, मोहन, राहुल, दीपक शर्मा, सोनू, सागर, जीतू, मनोज, सुनील योगी, मोहित योगी, कृशन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed