फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP demonstrated at AAP headquarters

Noida News: भाजपा ने आप मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
BJP demonstrated at AAP headquarters
कथित शराब व जल बोर्ड घोटाले, एमसीडी की स्थायी समिति का चुनाव न होने व ईडी के समक्ष पेेश न होने पर आप को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के नेताओं ने कथित शराब व जल बोर्ड घोटाले, एमसीडी की स्थायी समिति का चुनाव न होने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश न होने के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए त्यागपत्र की मांग की। आप कार्यालय की ओर कूच करने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने एक बैरिकेड तोड़ दिया था और वे दूसरे बैरिकेड पर चढ़ गए थे। पुलिस ने उनको आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाकर रिहा किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति के तहत घोटाला किया है। उन्हें इसका हिसाब देना पड़ेगा। इसी तरह स्कूलों में कक्ष बनाने में भी घोटाला किया गया। इसके अलावा जल बोर्ड के साथ-साथ ऑटो परमिट देने और बसों में पैनिक बटन लनाने में घोटाला हुआ है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार घोटाले हो रहे हैं। इन मामलों में छोटी मछली पकड़ी जा रही है, जबकि सबसे बड़े भाग रहे हैं। सांंसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है। वे हमेशा एक नया बहाना बनाकर बचने की कोशिश करते है। वे दिल्ली में जनाधार खो चुके हैं। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता, योगेन्द्र चांदोलिया, हर्ष मल्होत्रा, कमलजीत सहरावत, पवन शर्मा, आरपी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, बांसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा, गजेंद्र यादव, विनय रावत, सुनीता कांगड़ा, प्रवीण शंकर कपूर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed