फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP candidate took out victory procession, administration unaware

Noida News: भाजपा प्रत्याशी ने निकाला विजयी जुलूस, प्रशासन अनजान

Sun, 30 Apr 2023 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate took out victory procession, administration unaware
फोटो:
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने निकाला विजयी जुलूस, प्रशासन अनजान

-रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित शशांक सिंह का वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी शशांक सिंह के विजयी जुलूस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धारा-144 और आचार संहिता लागू होने के बाद भी उसका पालन नहीं किया गया। वहीं जिला प्रशासन के अफसर अनजान हैं, उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन शशांक सिंह ने किया था। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शशांक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने रबूपुरा क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग शशांक सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो 27 अप्रैल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया गया है। कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article