Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP attacks AAP on corruption and money power issues

Noida News: भाजपा ने भ्रष्टाचार व धन-बल के मुद्दों पर आप को घेरा

Thu, 20 Nov 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
BJP attacks AAP on corruption and money power issues
नई दिल्ली। वार्ड उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विनोद नगर और ग्रेटर कैलाश में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार व धन-बल के मुद्दों पर आप घेरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थकों के वोट लंच टाइम से पहले डलवाने की रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि यह उपचुनाव दिल्ली से आप की सफाई का अवसर है। आप ने विनोद नगर में भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्याशी को टिकट दिया है जबकि ग्रेटर कैलाश में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज धन-बल के सहारे जीत ढूंढने निकले हैं। उनके अनुसार, दोनों वार्डों की जनता भ्रष्टाचार और धनबल को हराकर दम लेगी। उधर, संगठन महामंत्री पवन राणा ने चांदनी महल वार्ड में बैठकें कीं जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विनोद नगर में नुक्कड़ सभा में शिरकत की।सांसद मनोज तिवारी ने द्वारका बी वार्ड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने यमुना किनारे छठ पर्व मनाकर पूर्वांचल वासियों का दिल जीता लिया है। शालीमार बाग, दक्षिणपुरी, संगम विहार और चांदनी चौक सहित कई वार्डों में कुलजीत चहल, आदेश गुप्ता, संजय गोयल, मोहन सिंह बिष्ट, योगिता सिंह व अन्य नेताओं ने भी सभाएं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed