Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Biogas plant to be built in dairy colonies, sewage will not be disposed of in Yamuna

Noida News: डेयरी कॉलोनियों में लगेंगे बायोगैस संयंत्र, यमुना में नहीं गिरेगी गंदगी

Sun, 20 Jul 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Biogas plant to be built in dairy colonies, sewage will not be disposed of in Yamuna
नंगली डेयरी में अगस्त से शुरू होगा संयंत्र, गोयला व घोघा में भी चल रहा काम
विज्ञापन

----------------------
1,500 डेयरियां संचालित हो रहीं नंगली-गोयला क्षेत्रों में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में पहल करते हुए एमसीडी अपनी अधीनस्थ डेयरी कॉलोनियों में बायोगैस प्लांट लगाएगी। इसका उद्देश्य न सिर्फ गोबर के वैज्ञानिक निस्तारण को सुनिश्चित करना है बल्कि यमुना में जाने वाले जैविक अपशिष्ट पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा का कहना है कि नंगली डेयरी कॉलोनी में पहला बायोगैस संयंत्र अगस्त में चालू हो जाएगा जबकि गोयला और घोघा डेयरी में भी जल्द संयंत्र निर्माण का काम पूरा होगा। इन संयंत्रों से निकलने वाली बायोगैस उपयोग में लाई जाएगी। वहीं, जैविक खाद का इस्तेमाल निगम की बागवानी गतिविधियों में होगा। नंगली और गोयला क्षेत्रों में लगभग 1,500 डेयरियां संचालित हो रही हैं जिनसे प्रतिदिन सैकड़ों टन गोबर निकलता है। यह गोबर अक्सर नालियों के जरिये नजफगढ़ ड्रेन और यमुना में पहुंचता है जिससे जल प्रदूषण की गंभीर समस्या पैदा होती है। इन बायोगैस संयंत्रों की स्थापना से यह गोबर वैज्ञानिक रूप से संसाधित होगा जिससे यमुना को साफ रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीएम से दिए थे निर्देश
सत्या शर्मा ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई के लिए एमसीडी को अपने स्तर पर निर्णायक प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एमसीडी ने परियोजना को प्राथमिकता पर रखते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बायोगैस प्लांटों की स्थापना में किसी भी प्रकार की देरी न होने दी जाए। यह परियोजना सिर्फ यमुना संरक्षण नहीं बल्कि स्थानीय स्वच्छता, दुर्गंध और कीचड़ की समस्या को भी दूर करेगी। इसके जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कचरे का वैज्ञानिक समाधान संभव होगा। उन्होंने इसे स्वच्छ और कचरा मुक्त दिल्ली के लक्ष्य की ओर एक प्रेरणादायी कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना से जुड़े प्रमुख तथ्य
- तीनों बायोगैस संयंत्रों की 200 टन प्रतिदिन गोबर संसाधित करने की क्षमता होगी।
- प्रत्येक संयंत्र पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- संयंत्रों से सीएनजी और जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा।
- सीएनजी का उपयोग वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में किया जाएगा।
- जैविक खाद का एमसीडी की बागवानी योजनाओं में इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article