{"_id":"68cf142c5e9bdd97bd0b4a27","slug":"biker-youth-beaten-charged-with-looting-rs-2-lakh-na-news-c-2-1-ali1011-793211-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार युवक को पीटा, दो लाख की लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार युवक को पीटा, दो लाख की लूट का आरोप
विज्ञापन
थाना रोरावर के खैर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर बाइक सवार युवक को कुछ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच कर रही है।
थाना मडराक के गांव पालीरजापुर निवासी रूपेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बौनेर की वैष्णोधाम कॉलोनी निवासी अपने जीजा शिवकुमार के घर से दो लाख रुपये पेंट की जेब में रखकर राजनगर खैर बाईपास रोड पर एक फर्नीचर की दुकान पर देने के लिए जा रहा था,। आरोप है कि खैर रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आए छह युवकों ने उसे रोक लिया और पीटना शुरू किया, तमंचे की बट भी मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर उसकी जेब से दो लाख रुपये निकाल कर भाग गए।
सीओ (प्रथम) मयंक पाठक ने बताया घटना दो पक्षों में मारपीट की बताई गई है, घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है, सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।