{"_id":"6376e8f734d3f772d47a5a96","slug":"bike-riding-miscreants-looted-female-doctor-s-chain-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: महिला डॉक्टर की चेन झपटकर बोले बदमाश, 'हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: महिला डॉक्टर की चेन झपटकर बोले बदमाश, 'हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ'
Fri, 18 Nov 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:37 AM IST
सार
गामा-2 सेक्टर निवासी डॉ. शिखा शर्मा बुधवार शाम घर के पास टहल रहीं थीं। वह सेक्टर निवासी स्टाफ के घर की तरफ जा रहीं थीं। जैसे ही वह पार्क के पहुंची पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उनके पास पहुंचे। हेलमेट हाथ में लेकर और मुंह पर मास्क लगाए बदमाश ने गले से सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गामा-2 सेक्टर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला डॉक्टर से रुद्राक्ष के लॉकेट समेत सोने की चेन लूट ली। चेन तोड़ने के बाद बेखौफ बदमाश यह कहते हुए फरार हुए कि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ। काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार हेलमेट और मास्क लगाए दोनों बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
गामा-2 सेक्टर निवासी डॉ. शिखा शर्मा बुधवार शाम घर के पास टहल रहीं थीं। वह सेक्टर निवासी स्टाफ के घर की तरफ जा रहीं थीं। जैसे ही वह पार्क के पहुंची पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उनके पास पहुंचे। हेलमेट हाथ में लेकर और मुंह पर मास्क लगाए बदमाश ने गले से सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
आरोप है कि फरार होने से पहले बदमाशों ने 'हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ' कहा। बदमाशों के उकसाने पर भी शिखा ने पीछा नहीं करने का फैसला किया। हालांकि उनके शोर मचाने पर लोग वहां एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन