फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riding miscreants looted 12.67 lakhs by pulling pistols

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल तानकर 12.67 लाख लूटे

Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 12.67 lakhs by pulling pistols
लूट की वारदात के बाद मौके की जांच करती पुलिस टीम।
नोएडा। सेक्टर-104 स्टर्लिंग मॉल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े रिफाइंड ऑयल कंपनी के कलेक्शन एजेंट से पिस्टल के बल पर 12.63 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, लापरवाही बरतने पर सेक्टर-39 के पुलिस इंस्पेक्टर आजाद सिंह तोमर को देर रात निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि न्यू कोंडली दिल्ली निवासी कारोबारी प्रवीण गर्ग का रिफाइंड ऑयल का कारोबार है। उनका ऑफिस न्यू कोंडली में है। उनके यहां से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद से लेकर कई शहरों में सप्लाई होती है। कंपनी में कैथल हरियाणा निवासी सुखबीर कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार सुबह सुखबीर स्कूटी से कोंडली से निकला और नोएडा में कई गांव-सेक्टरों से पैसे लेकर भंगेल पहुंचा। करीब दोपहर तीन बजे के आसपास सुखबीर स्कूटी की डिग्गी में करीब 12.67 लाख रुपये रखकर सेक्टर-104 की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह स्टर्लिंग मॉल के पास पहुंचा तो काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पिस्टल तानकर बैग लूट लिया। पुलिस को सुखबीर ने पूछताछ में बताया कि वह सुबह पहले खोड़ा गया था। खोड़ा से निकलकर ममूरा, गढ़ी चौखंडी, पर्थला, भंगेल समेत 16 जगहों से पैसे लिए थे तभी रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से काम करता है सुखबीर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुखबीर छह साल से कारोबारी के यहां काम करता है। उसे नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों से कलेक्शन का काम दिया गया था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इसमें कहां से मुखबिरी हुई है। पुलिस की टीमें लगातार कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं और बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।
पुलिस कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट
लूट के बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने नाराजगी जताई है और अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था व नोएडा के डीसीपी से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारी स्थानीय पुलिस की लापरवाही की जांच कर रहे हैं। पीसीआर, लेपर्ड की लोकेशन भी देखी जा रही है।
घटनास्थल के आसपास पीसीआर न लेपर्ड
कमिश्नरेट बनने के बाद नोएडा में यह पहली बड़ी लूट की घटना है। घटनास्थल के आसपास न तो पीसीआर थी न ही लेपर्ड। जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही हाजीपुर कट है। यहां पीसीआर की तैनाती होती है। अगर घटनास्थल के आसपास पीसीआर या लेपर्ड की तैनाती होती तो बड़ी लूट नहीं होती।
करीबी पर मुखबिरी का शक
पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि बाइक सवार बदमाश काफी देर से कलेक्शन एजेंट का पीछा कर रहे थे। किसी करीबी की मुखबिरी से ही लूट की गई है। किसी दुकानदार या कंपनी से ही मुखबिरी की आशंका है। पुलिस घटनास्थल के आगे पीछे व कलेक्शन एजेंट द्वारा तय किए गए रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। जिन जिन दुकानों पर जाकर एजेंट ने पैसे उठाए हैं वहां भी पुलिस जांच कर रही है।

मामले में अपर पुलिस आयुक्त व डीसीपी नोएडा से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी। जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। -आलोक सिंह, पुलिस कमिश्नर, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed