{"_id":"68e7bd945409ed24c90b113d","slug":"bike-riders-snatched-the-bag-of-a-businesswoman-sitting-in-her-car-noida-news-c-340-1-del1011-107921-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवारों ने कार में बैठी कारोबारी महिला का बैग झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवारों ने कार में बैठी कारोबारी महिला का बैग झपटा
विज्ञापन
सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार का पीछाकर कारोबारी महिला का बैग झपट लिया। बैग में रुपये, गहने और अन्य सामान था। पुलिस झपटमारी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, तिलक नगर निवासी सोनिया कथूरिया (57) ने पश्चिम विहार ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 7 अक्तूबर की रात वह पति संजय कथूरिया के साथ सोनीपत स्थित अपनी फैक्टरी से वैगनआर कार में सवार होकर घर लौट रही थी। पीरागढ़ी से पहले उन्होंने सीएनजी भरवाई। पेट्रोल पंप से निकलने के बाद दो बाइक पर सवार चार युवक कार की दोनों तरफ चलने लगे। पति को लगा कि उनकी कार शायद बाइक को छू गई है। इस पर उन्होंने पीरागढ़ी के पास कार रोक दी। सोनिया गेट खोलकर बाइक सवार दो युवकों से बातचीत करने लगी तभी बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने गोद में रखे बैग को झपट लिया। इसके बाद बाइक सवार पीरागढ़ी की ओर भाग गए। बैग में 35 हजार रुपये, कई डेबिट व क्रेडिट कार्ड, पैन, आधार, घर की चाबी और आईफोन थे। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई।