फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider narrowly escapes leopard attack

Noida News: गुलदार के हमले में बाल-बाल बचा बाइक सवार

Fri, 19 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 19 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider narrowly escapes leopard attack
मंडावली- गुलदार के हमले की ग्रामीणों को जानकारी देते रामगोपाल। स्रोत-ग्रामीण - फोटो : 1
मंडावली। जालपुर निवासी रामगोपाल प्रजापति बुधवार की रात करीब 10 बजे काटपुर-जालपुर मार्ग से औरंगपुर बसंता जा रहे थे। औरंगपुर बसंता में ईदगाह के निकट गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने अचानक बाइक सवार रामगोपाल पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। व्यक्ति के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। रामगोपाल ने गांव की और दौड़ लगा दी। गांव से तीन-चार लोगों को बुलाकर मदद ली और बाइक उठाकर ले गए। बाइक से गिरकर रामगोपाल चोटिल हो गए। उधर, गुलदार के हमले की सूचना पर सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार वनकर्मियों के साथ रामगोपाल के घर पहुंचे और जानकारी की।
विज्ञापन

गुलदार ने कुत्ते और बछिया को बनाया निवाला

पैजनिया। ग्राम अम्हेड़ा, खतापुर एवं बाटपुरा में गुलदार नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार की रात गांव बाटपुरा में गुलदार ने जय सिंह के घर के बाहर बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया। कड़ापुर में रूपचंद्र के घर के पास बंधी बछिया को गुलदार ने मार डाला। शाम होते ही ग्रामीण गुलदार के भय से अपने घरों में कैद हो जाते हैं। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि में गश्त बढ़ा दी गई है। जहां गुलदार की आवाजाही ज्यादा है, वहां पिंजरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed