{"_id":"68fa538d1a529e10d5095387","slug":"bike-rider-injured-in-auto-collision-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78655-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विन्दल इन्क्लेव पाई-4 स्थित पारस सोसायटी के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोसाइटी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 19 अक्तूबर को उनके भाई पुनीत कुमार बाइक से मार्केट जा रहे थे। तभी ठेके के सामने गलत दिशा में आ रहे ऑटो उनकी बाइक से टकरा गया। इससे पुनीत के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। ऑटो चालक मौके से भाग गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पीड़ित ने हेलमेट लगाया था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्यूरो
-- --
हेड कांस्टेबल पति पर मारपीट का आरोप
ग्रेटर नोएडा। महिला पुलिसकर्मी ने पति पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल विभा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस लाइन स्थित आवास पर उनके पति हेड कांस्टेबल आशीष तोमर घर पहुंचे। बिना किसी कारण वह गालीगलौज करते हुए उनसे मारपीट करने लगे। उन्होंने घर का सामान भी फेंक दिया। पीड़िता का कहना है कि उनका अपने पति से कोई संपर्क नहीं है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो