{"_id":"691cda5c41086411b60a17aa","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-na-news-c-2-1-ali1010-840198-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 19 Nov 2025 02:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ।
जनपद एटा के गांव नगरा भूड़ा निवासी आशीष कुमार (27) पुत्र रामाश्री बाइक पर मंगलवार को दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर के समय जीटी रोड पर गांव लधौआ स्थिति ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस कर्मियों सहित सरकारी एंबुलेंस पहुंच गई। घायल के मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी देने के साथ घायल को अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अकराबाद थाने के इंस्पेक्टर क्राइम रणजीत सिंह ने बताया कि आशीष कुमार दिल्ली के रोहिणी में काम करते थे। वहां से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। मौके पर एक गाड़ी की नंबर प्लेट भी पड़ी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है कि उसी गाड़ी से हादसा तो नहीं हुआ।