{"_id":"692afe815646adc5b604932b","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-truck-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81719-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर कोट गांव के समीप सीएनजी पंप के सामने ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने दो सप्ताह बाद कोतवाली में ट्रक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव में वर्षा देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति राहुल शर्मा 14 नवंबर को रात्रि के समय बाइक से गांव जा रहे थे। वह गांव के समीप सीएनजी पंप के सामने पहुंचे तो ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर राहुल शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर गांव चले गए। अंतिम संस्कार करने के बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी गई।