{"_id":"5fe0ddca8ebc3e3d990cab3c","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-mewat-news-noi5553164132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

तावडू। बाईपास पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इसराइल निवासी गांव जालीका थाना पुन्हाना ने बताया कि उनका भतीजा मुस्तफा (20) पुत्र जैकम, तावडू बाईपास पर सीमेंट फरमा बनाने का काम करता था। बीते रविवार की शाम करीब 6.30 बजे मुस्तफा अपने रिश्तेदार अरबाज के साथ बाइक पर एक होटल से खाना लेकर दुकान पर लौट रहा था। तभी भिवाड़ी की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अरबाज निवासी गांव बड़ेड थाना पुन्हाना गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कालेज नलहड़ में भर्ती कराया गया है।