{"_id":"6918c74b2973a61d3e0cb6f2","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-driver-runs-away-na-news-c-5-1-drn1027-835629-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की शुक्रवार रात पनियाला के पास मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। कार का चालक फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।
गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि साहिल (30) निवासी माधोपुर शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी पनियाला बाईपास के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर भंडारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना किन कारणों से हुई है इसकी जांच चल रही है। कार चालक के नाम पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।