फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike collides with divider, youth dies

Noida News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, youth dies
डाला/हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर शुक्रवार की रात क्रशर कर्मी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना क्षेत्र के टेधिया बेलहत्थी का रहने वाला नंदलाल (35) डाला क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट पर काम करता था। शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब वह बाइक से घर के लिए लौट रहा था। जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के डाला चढ़ाई पर पहुंचे दूसरी साइड से आ रहे वाहन की तेज रोशनी में उसकी आंखें चौंधिया गई और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed