फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike-borne miscreants snatched a chain from a young man.

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से चेन झपटी

Mon, 06 Jul 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a chain from a young man.
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से चेन झपटी
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी के बाहर कुत्ता घुमाने निकले युवक से सोने की चेन झपट ली। हाइड पार्क निवासी विशाल सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह सोसाइटी के पास अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार छीनी गई चेन करीब एक तोले की थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed