फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike boat forgery: CBI's FIR reaches the court, officers may be interrogated

बाइक बोट फर्जीवाड़ा : कोर्ट तक पहुंची सीबीआई की एफआईआर, अधिकारियों से हो सकती है पूछताछ

Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike boat forgery: CBI's FIR reaches the court, officers may be interrogated
नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में सीबीआई ने पड़ताल तेज कर दी है। इस पूरे प्रकरण की एफआईआर गाजियाबाद स्थित जेएम सीबीआई विशेष मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह की कोर्ट में पेश कर दी गई है। इसके साथ ही सीबीआई अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वहीं, बताया जा रहा है कि सीबीआई की प्राथमिक जांच में नोएडा में तैनात रहे दो आईपीएस अधिकारी भी इस प्रकरण को दबाने के मामले में फंस सकते हैं। सीबीआई सूत्रों की माने तो प्राथमिक जांच में दो अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। जांच के दौरान इन अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

सीबीआई के एएसपी कप्तान सिंह ने गौतमबुद्ध नगर में दर्ज बाइक बोट फर्जीवाड़े की 11 एफआईआर को एक ही जगह मर्ज किया है। गाजियाबाद स्थित सीबीआई में यह मामला दर्ज किया गया है। इसमें बाइक बोट कंपनी के सीएमडी संजय भाटी, निदेशक राजेश भारद्वाज, मैनेजर एचआर आनंद पीडी पटेल, निदेशक दीप्ति बहल, वीरेंद्र सिंह, वीएन तिवारी, करनपाल, बलवंत, सुमिल कुमार तोमर, सुनील प्रजापति, सचिन भाटी, पवन भाटी, विजय कसाना, विनोद कुमार और सचिन सिंह को नामजद किया है। इनके अलावा एक अज्ञात व्यक्ति भी एफआईआर में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने यह एफआईआर आईपीसी की धारा-323, 406, 409, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 के तहत दर्ज की है। माना जा रहा है कि सीबीआई अब इस प्रकरण में जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed