फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike boat forgery: bail plea rejected in 29 cases of 16 accused

बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 16 आरोपियों की 29 केस में जमानत याचिका खारिज

Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike boat forgery: bail plea rejected in 29 cases of 16 accused
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 16 आरोपियों की 29 केस में जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के 16 आरोपियों की 29 केस में जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है। पंजाब के दंपती रविंद्र व रेखा और सबसे पहले गिरफ्तार किए गए फ्रेंचाइजी हेड विजयपाल कसाना ने भी जमानत अर्जी दाखिल की थी। आरोपियों की जमानत याचिकाओं को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट वेदप्रकाश वर्मा ने खारिज कर दिया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि जेल में बंद आरोपी याचिका दायर कर जमानत की मांग कर रहे हैं। 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद पंजाब से गिरफ्तार किए गए रविंद्र वर्मा उसकी पत्नी रेखा वर्मा और करनपाल, पुष्पेंद्र, सचिन भाटी, हरीश, विजयपाल कसाना, सुनील प्रजापति, संजय गोयल, राजेश यादव, ललित, विनोद व विशाल की केस नंबर 608 में जमानत याचिका खारिज की गई है। वहीं, आरोपी लोकेंद्र की 8 केस में जमानत याचिका खारिज की गई है। संजय भाटी के बाद केस के मास्टर माइंड कहे जा रहे बीएन तिवारी की एक केस में अंतरिम जमानत याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई होगी। इससे पहले आरोपी की तीन अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

बीमारी का हवाला देकर मांगी रेखा ने जमानत
सुनवाई के दौरान रेखा की जमानत याचिका में कहा गया था कि उसे झूठा फंसाया गया है। वह बीमार है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल से उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट-दुकान खरीदी, जगुआर की बरामद
अधिवक्ता ने रेखा की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पति के खाते से डेढ़ करोड़ रुपये और रेखा के खाते से लगभग 60 लाख रुपये कंपनी को भेजे गए हैं। इन्हीं रुपयों से आरोपियों ने पंजाब में 25 लाख रुपये का प्लॉट, 12 लाख रुपये की दुकान आदि खरीदी। पति की निशानदेही पर कंपनी की जगुआर, एक पेन ड्राइव और रेखा की निशानदेही पर स्कॉर्पियो बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed