फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bike boat, accused invest in hotel and plant

105 घंटे चला मुशायरा, श्रीलंका में बनाया होटल, भूटान में वाटर प्लांट

Fri, 04 Dec 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
bike boat, accused invest in hotel and plant
बाइक बोट फर्जीवाड़ा- 105 घंटे चला मुशायरा, श्रीलंका में होटल तो भूटान में वाटर प्लांट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में निवेशकों की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर दादरी कोतवाली में दो और केस दर्ज किए गए हैं। 50 निवेशकों ने दो समूह बनाकर दो केस दर्ज कराए हैं और आरोपियों पर 15,000 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। निवेशकों ने एफआईआर में यह भी बताया है कि आरोपियों ने उनकी गाढ़ी कमाई को देश-विदेश में कहां-कहां खर्च किया है। वहीं, एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के उद्घाटन, सेमिनार में शामिल होने और आर्मी के नाम पर रक्तदान शिविर लगाकर 62100 यूनिट खून बेचने का आरोप लगाया है।
मेरठ निवासी विश्वास सिरोही और मुकेश कुमार ने कोर्ट में दी गई शिकायत और दर्ज कराए गए केस में कहा है कि मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में आरोपियों के दफ्तर में आईपीएस अधिकारी पहुंचे थे। इससे उन्हें कंपनी पर विश्वास हुआ और आरोपियों ने उन्हें एक साल में दोगुना धन करने का झांसा दिया। शुरुआत में किस्त दीं, लेकिन बाद में रुपया देना बंद कर दिया। आरोपियों ने उन्हें अग्रिम तिथि के फर्जी चेक दिए जो बाउंस हो गए। पुलिस ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स, संजय भाटी, तेजवीर सिंह, सचिन भाटी, पवन भाटी, दीप्ति बहल, करनपाल, विजय कसाना, राजेश भारद्वाज, आनंद पीडी पटेल, विनोद कुमार, गीता चौधरी, नगेंद्र, मयंक बलराम, बिहारी सक्सेना, विशाल कुमार, ललित कुमार, लोकिंद्र सिंह, नदीम फारुख, दीपा गुप्ता, आदेश भाटी, विदेश भाटी, अनीस-उर-रहमान, देवेंद्र, धर्मेंद्र व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मुशायरे में जुटे थे देश-विदेश के कवि
पीड़ितों ने कहा है कि 20 अक्तूबर 2018 को आरोपियों ने दादरी के कोट गांव स्थित दफ्तर में मैराथन मुशायरे का आयोजन किया था। मुशायरे को 105 घंटे तक चलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इसमें देश के विख्यात कवियों ने शिरकत की थी। कवि नदीम फारुख को एक बार फिर पीड़ितों ने केस में नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिचौलियों की मदद से किया निवेश
पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़े की रकम से मनाली में होटल, श्रीलंका में अनिलाना होटल, गजरौला, हिमाचल में विश्वविद्यालय, न्यूज चैनल, सुल्तानपुर में कंपनी, भूटान में वाटर प्लांट, कुल्लू और गोवा में रिसॉर्ट, विभिन्न कंपनियों के अलावा बिचौलियों की मदद से रियल एस्टेट में निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed