{"_id":"690ba08a7cacfa8ea5089a17","slug":"bike-and-auto-collide-two-killed-na-news-c-20-1-vns1053-1178775-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक और ऑटो में टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक और ऑटो में टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की शाम बाइक और ऑटो की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी दे जाते समय रास्ते में सात साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।
बुधवार की शाम डिबुलगंज निवासी हुसैन शेख का परिवार ऑटो से करहैंया में एक मिलाद कार्यक्रम से लौट रहा था। गैस ऑक्सीजन प्लांट के आगे सामने से बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो हाईवे किनारे झाड़ियों में गिर गया और बाइक कुछ दूर घसीटते हुए जा गिरी।
इस दौरान बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे बैठे अजय पनिका (35) का पैर टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आई। बाइक चालक रंगीलाल उर्फ अनिल (30) ने हेलमेट पहना था, इसके बावजूद उसे सिर में गंभीर चोटें आईं और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। ऑटो चालक भी घायल हो गया, लेकिन उसमें बैठा डिबुलगंज निवासी 7 वर्षीय सूफियान शेख पुत्र हुसैन शेख गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डिबुलगंज स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में अनिल और सूफियाना की मौत हो गई।