फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bijendra Bhati from Dadri and Munni Devi from Jewar will become the block chief

दादरी से बिजेंद्र भाटी और जेवर से मुन्नी देवी बनेंगी ब्लॉक प्रमुख

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijendra Bhati from Dadri and Munni Devi from Jewar will become the block chief
ग्रेटर नोएडा। ब्लॉक प्रमुख के तीन में से दो पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के समक्ष किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं बिसरख ब्लॉक में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दोनों की प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट मांगा था। दोनों में से किसी की भी जीत की सूरत में यह सीट भी भाजपा के खाते में जाएगी। बिसरख ब्लॉक प्रमुख के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक प्रमुख के तीन पदों पर बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेवर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने पर्चा दाखिल किया। उसके साथ जेवर विधायक और समर्थक मौजूद रहे। मुन्नी देवी जेवर के करोल बांगर की रहने वाली हैं। जेवर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। यहां से मुन्नी देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

वहीं दादरी ब्लॉक से प्रमुख पद पर एक मात्र नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी चिटहरा निवासी बिजेंद्र भाटी ने दाखिल किया। इस सीट पर भी किसी दूसरे के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने से बिजेंद्र का ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। वहीं इस बार बिसरख ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रोमांचक रहेगा। यहां से रुचि नागर और अप्रतिकौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी से भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा की तरफ से बिसरख ब्लॉक में प्रत्याशी नहीं उतारा गया। ऐसा कर पार्टी ने दोनों दावेदारों को दमखम दिखाने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नाम वापसी का दिन, कल मतदान
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी ब्लॉक के रिटर्निंग अफसरों (आरओ) ने उनकी जांच की। जांच के बाद नामांकन पत्रों को स्वीकार कर लिया गया। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरओ निर्विरोध प्रत्याशियों को विजेता घोषित करेंगे। वहीं बिसरख ब्लॉक में मतदान 10 जुलाई को होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी।

अहम होगा हर एक वोट
बिसरख ब्लॉक में 38 बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। दोनों प्रत्याशी इस समय अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अपने साथ बहुमत से ज्यादा बीडीसी सदस्य बता रहे हैं। ऐसे में यहां पर चुनाव काफी रोमांचक होगा। एक-एक बीडीसी सदस्य को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मतदान होने तक उनके दूसरे पक्ष में शामिल होने पर भी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed