फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Big road accident on Noida-Greater Noida Expressway, car rams into parked truck

UP Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार; परिवार के पांच लोगों की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

नोएडा-ग्रेटर में सेक्टर 146 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में एक कार टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Big road accident on Noida-Greater Noida Expressway, car rams into parked truck
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किसी तरह से निकाला। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था। इस ट्रक में कार पीछे  से घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना में शामिल वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर  एच आर 51 बी वाई 1774) परी चौक से काशीराम कॉलोनी, घोड़ी बछेड़ा की ओर जा रही थी, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े एक खराब वाहन ( संख्या यूपी 85 सीटी 8591) में पीछे से तेज गति से घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारों को स्थानीय पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों की पहचान अमन (27), देवी सिंह (60), राजकुमारी (50), विमलेश (40), और कमलेश (40) के रूप में हुई है, सभी निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के थे। कार सवार परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
 

हादसे की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत सेक्टर 146 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार खराब हुए ट्रक से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामला दर्ज किया जा रहा है, क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed