फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Big fights in children's quarrel, police officer accused of beating in Kotwali

बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पुलिस अफसर पर कोतवाली में पिटवाने का आरोप

Fri, 01 Jan 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Big fights in children's quarrel, police officer accused of beating in Kotwali
बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पुलिस अफसर पर कोतवाली में पिटवाने का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एक सोसाइटी में बच्चों का झगड़ा बड़ों के बीच मारपीट, किसानों के कोतवाली में प्रदर्शन सहित बड़े हंगामे का कारण बन गया। मेरठ में तैनात बड़े पुलिस अफसर पर एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करवाने और थाने में पिटवाने के आरोप भी लगे हैं। जिसके साथ थाने में मारपीट की गई उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में किसानों ने कोतवाली में 8 घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस को लिखित शिकायत देकर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। लोनी विधायक ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समीप सेक्टर-137 स्थित पूर्वांचल रॉयल सोसायटी में क्रिकेट खेलने को लेकर बुधवार को बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस बात पर रात में दोनों पक्षों के बड़े लोगों के बीच भी जमकर मारपीट हुई। सूचना पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक ही पक्ष के सुमित अवाना और रोहित नागर को उठाकर कोतवाली ले आई। दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष से जुड़े लोग मेरठ में तैनात एक बड़े पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि देर रात दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली के भीतर पुलिस की मौजूदगी सुमित अवाना के साथ मारपीट की। इस बात की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह सुमित के परिजन, किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सूरजपुर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसान नेता पवन खटाना के नेतृत्व में करीब 8 घंटे तक कोतवाली में धरना दिया। आरोप लगाया कि मेरठ में तैनात पुलिस अधिकारी के दबाव में पुलिस ने कोतवाली के भीतर सुमित को पिटवाया। आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मारपीट में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुमित के पिता श्योवीर अवाना ने इस संबंध लिखित शिकायत भी दी। देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

‘कोतवाली में माफी मंगवाई, जूते चटवाए’
सुमित अवाना ने घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें सुमित ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली में रात करीब दो बजे उसे कमरे में बंद कर पुलिस अफसर के रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा। पैर पकड़वाए और जूते चटवाए। माफी मंगवाई गई। उसके बावजूद पुलिस ने रात भर उसे कोतवाली में बैठा कर रखा। युवक का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से उसके साथ मारपीट की गई। उसके गुप्तांग सहित पूरे शरीर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सीएम और डीजीपी को किया ट्वीट
यह मामला ट्विटर और फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। गुर्जर नेता और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को ट्वीट किया है।

झगड़े में दो युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष के खिलाफ मिली शिकायत पर भी जांच की जा रही है। मामले में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
हरीश चंदर, डीसीपी, सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed